भारत

BIG BREAKING: कून्नूर में सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, 11 शव बरामद

jantaserishta.com
8 Dec 2021 3:11 PM IST
BIG BREAKING: कून्नूर में सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, 11 शव बरामद
x

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत (Bipin rawat), उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे. अभी तक 11 शव बरामद हो चुके हैं. वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं.



BIG UPDATE:
- संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ संसद पहुंच गए हैं. वे यहां इस हादसे के बारे जानकारी देंगे.
- पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई. राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को हादसे के बारे में जानकारी दी है.
- बताया जा रहा है कि जख्मी लोगों को काफी गंभीर चोटें आई हैं. इनके शरीर जले हुए हैं.
- स्थिति की जानकारी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कैबिनेट मीटिंग के बीच में ही साउथ ब्लॉक रक्षा मंत्रालय चले गए थे.
- कुन्नूर जा सकते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह.
- अब तक 11 लोगों के मारे जाने की खबर, आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार.
वेलिंग्टन बेस में चल रहा घायलों का इलाज
बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत, उनका डिफेंस स्टाफ, जिसमें ब्रिगेडियर एस. एल. लिड्डर, लेफ्टिनेंट जनरल शामिल थे. रेस्क्यू किए गए लोगों को को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story