भारत

BIG BREAKING: Harry Potter स्टार Dame Maggie Smith का निधन

Shantanu Roy
27 Sep 2024 2:35 PM GMT
BIG BREAKING: Harry Potter स्टार Dame Maggie Smith का निधन
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। हॉलीवुड स्टार Dame Maggie Smith का 89 की उम्र में निधन हो गया है. 'हैरी पॉटर' में इन्होंने प्रोफेसर Minerva McGonagall का किरदार निभाया था. Dame को फिल्म The Prime of Miss Jean Brodie के लिए ऑस्कर मिल चुका है. जो कि आई थी साल 1969 में. एक स्टेटमेंट में Dame के दोनों बेटों ने उनके निधन की जानकारी दी। Chris Larkin और Toby Stephens ने बताया कि लंदन के अस्पताल में डेम ने दम तोड़ा। उन्होंने लिखा- डेम अपने पीछे 2 बेटे और 5 नाती-पोते छोड़ गई हैं।


वो एक बहुत अच्छी मां और दादी थीं. वो अपने समय की एक सच्ची लेजेंड रहीं. उन्होंने कई शानदार ऑनस्क्रीन परफॉर्मेंसेस दीं. हमारी यादों में वो हमेशा जीवित रहेंगी। उनका करियर थिएटर में शुरू हुआ, लेकिन उन्हें 1958 के मेलोड्रामा, नोवेयर टू गो में अपना पहला बाफ्टा नामांकन मिला. साल 1963 तक, उन्हें नेशनल थिएटर में लॉरेंस ओलिवियर के विपरीत, डेसडेमोना की भूमिका की पेशकश की गई थी। दो साल बाद इसे मूल कलाकारों के साथ एक फिल्म में बनाया गया था, जिसमें स्मिथ को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था।
Next Story