भारत

BIG BREAKING: गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में वापस लौटे, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
4 Sept 2024 8:00 PM IST
BIG BREAKING: गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में वापस लौटे, देखें VIDEO...
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। 21 दिन की फरलो के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम Gurmeet Ram Rahim बुधवार शाम को रोहतक की सुनारिया जेल में वापस लौट आया। 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो मिली थी। फरलो की अवधि के दौरान वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहा। 3 सितंबर तक ही राम रहीम की फरलो मान्य थी। रोहतक पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उसे उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम से रोहतक की सुनारिया जेल वापस लेकर आई। बता दें कि डेरा प्रमुख 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो लेकर फिर बरनावा आश्रम पहुंचा था। गुरमीत राम रहीम को 2017 में साध्वियों से यौन शोषण मामले में सजा सुनाई गई थी। वहीं पत्रकार रामचंद्र छत्रपति व पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हुई है।





Next Story