भारत

BIG BREAKING: GST विभाग ने मारा छापा, मामलें में जांच जारी

Shantanu Roy
7 Aug 2024 7:32 PM IST
BIG BREAKING: GST विभाग ने मारा छापा, मामलें में जांच जारी
x
बड़ी खबर
Betul. बैतूल। मध्यप्रदेश में टैक्स चोरों के खिलाफ जीएसटी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज जीएसटी की टीम ने बैतूल में दबिश दी। विभूति ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े मामले में स्टेट जीएसटी की टीम यहां जांच के लिए पहुंची अधिकारी फिलहाल भवन के बाहर ही जांच पड़ताल कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार विभूति ट्रेडिंग कंपनी का दफ्तर बंद पड़े जर्जर भवन में संचालित था।

वर्तमान में भवन के बाहर केवल कंपनी का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि भवन बंद पड़ा है। वहीं बोर्ड पर कंपनी के हेड ऑफिस का पता बेंगलुरु कर्नाटक लिखा हुआ है। जीएसटी अधिकारी भवन के बाहर ही जांच पड़ताल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीन वाहनों में 6 से अधिक अधिकारी जांच कर रहे हैं। फिलहाल जीएसटी अधिकारियों ने मामले का खुलासा नहीं किया है। जांच के बाद ही मामले का पता चल सकेगा।
Next Story