भारत

BIG BREAKING: पूर्व विधायक ने पार्टी से किया इस्तीफा

Shantanu Roy
10 Sept 2024 8:13 PM IST
BIG BREAKING: पूर्व विधायक ने पार्टी से किया इस्तीफा
x
देखें त्याग पत्र...
New Delhi. नई दिल्ली। अटेली से पूर्व विधायक और भाजपा हरियाणा के उपाध्यक्ष संतोष यादव ने भी पार्टी से इस्तीफ़ा दिया। टिकट कटने से नाराज़ थे।


हरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में इस्तीफों का दौर अब तक नहीं थमा है. मंगलवार (10 सितंबर) को
बीजेपी
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने इस्तीफा दे दिया. संतोष यादव हरियाणा की अटेली विधानसभा सीट से टिकट मांग रही थीं. बीजेपी ने यहां से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव को टिकट दिया।

हरियाणा बीजेपी चीफ को लिखी चिट्ठी में उन्होंने कहा, "अत्यंत दुख के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि पार्टी के भीतर विशेष रूप से उन कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है जिन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए संघर्ष किया, निष्ठा से कार्य किया और पार्टी को सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया." संतोष यादव ने आगे लिखा, "ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर उन व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्होंने न तो पार्टी के लिए काम किया और न ही अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए. यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा एवं असंतोष फैल रहा है।
Next Story