भारत
BIG BREAKING: पूर्व मंत्री की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने बताया हालत काफी नाजुक
Shantanu Roy
28 July 2024 3:44 PM GMT
![BIG BREAKING: पूर्व मंत्री की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने बताया हालत काफी नाजुक BIG BREAKING: पूर्व मंत्री की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने बताया हालत काफी नाजुक](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/07/28/3905979-untitled-16-copy.webp)
x
बड़ी खबर
Bhopal. भोपाल। मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री आरिफ अकील Aarif Aqeel की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। आपको बता दें कि आरिफ अकील भोपाल उत्तर विधानसभा से 6 बार विधायक रहे हैं।
एमपी कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री आरिफ अकील की तबियत नाजुक है। 72 साल के अकील को हार्ट में परेशानी के चलते रविवार को भोपाल के अपोलो सेज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अकील के परिजनों ने बताया कि उनकी तबियत नाजुक है। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। आरिफ अकील को पिछले साल हार्ट में दिक्कत हुई थी। पिछले साल की शुरुआत में ही उनकी तबियत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की जांच में उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा। बेटे आतिफ को पार्टी ने भोपाल उत्तर से उम्मीदवार बनाया तो वे पूरे समय जीप और व्हीलचेयर से वोट मांगने निकले थे।
भोपाल उत्तर विधानसभा में पहली बार साल 1977 में चुने हुए थे, जब हामिद कुरैशी जनता पार्टी से विधायक चुने गए थे। इसके बाद साल 1980 में रसूल अहमद सिद्दीकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) से विधायक बने। 1990 में आरिफ अकील पहली बार उत्तर विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए। साल 1993 में बीजेपी के रमेश शर्मा ने अकील को हरा दिया। लेकिन, इसके बाद से मानो उत्तर विधानसभासीट आरिफ अकील का गढ़ ही बन गई। साल 1998 से लेकर 2018 तक के चुनाव में इस सीट पर अकील का दबदबा ही कायम है।इसके बाद से वे छह बार इसी सीट से विधायक चुने गए। तबियत खराब रहने के चलते 2023 में आरिफ की जगह उनके बेटे आतिफ अकील को कांग्रेस ने भोपाल उत्तर से उम्मीदवार बनाया। आतिफ इस सीट से विधायक हैं। आरिफ अकील दो बार मंत्री भी रह चुके हैं।
Tagsपूर्व मंत्री आरिफ अकीलआरिफ अकील तबियत बिगड़ीडॉक्टरों का बयानआरिफ अकीलकांग्रेस नेता आरिफ अकीलकांग्रेस पूर्व मंत्रीकांग्रेस के पूर्व आरिफ अकीलFormer minister Arif AkilArif Akil's health deteriorateddoctors' statementArif AkilCongress leader Arif Akilformer Congress ministerformer Congress leader Arif Akil
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story