भारत

BIG BREAKING: बैंक लूटकांड में फील्ड ऑफिसर निकला मास्टरमाइंड, 2 गिरफ्तार

Shantanu Roy
4 Aug 2024 11:27 PM IST
BIG BREAKING: बैंक लूटकांड में फील्ड ऑफिसर निकला मास्टरमाइंड, 2 गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
Motihari: मोतिहारी। विगत दिनों जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल कंपनी से लूट की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ा खुलासा किया. लूट की साजिश फील्ड ऑफिसर ने बनाई थी. बैंक लूट कांड में मोतिहारी पुलिस ने पश्चमी चंपारण जिले से दो लोगों को छापेमारी कर एक कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. बैंक से लूटे गए 1 लाख पांच हजार रुपये बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्त बैंक लूट कांड में शामिल हैं जिसकी पहचान स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अप्पू कुमार यादव और अनीश राज थाना के रूप में हुई है. वहीं, पश्चिमी चंपारण के बलथर थाना क्षेत्र का रहने वाला अप्पू कुमार यादव है तो थाना भैरवगंज क्षेत्र के अनीश राज रहने वाला है।
Next Story