भारत

BIG BREAKING: वायुसेना स्टेशन के पास फिर देखा गया ड्रोन, अलर्ट पर जवान

jantaserishta.com
15 July 2021 8:53 AM IST
BIG BREAKING: वायुसेना स्टेशन के पास फिर देखा गया ड्रोन, अलर्ट पर जवान
x

फाइल फोटो 

जम्मू-कश्मीर: जम्मू में वायुसेना स्टेशन के पास बीती रात एक ड्रोन देखा गया. इससे पहले मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अरनिया सेक्टर में ड्रोन देखा गया था.

बीएसएफ ने 200 मीटर की ऊंचाई पर देखी लाल बत्ती
मंगलवार रात ही जवानों ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक उड़ने वाली वस्तु देखी थी. बीएसएफ ने बताया कि "13-14 जुलाई की रात को अरनिया सेक्टर में रात करीब नौ बजकर 52 मिनट पर अपने ही सैनिकों की ओर से दो सौ मीटर की ऊंचाई पर एक चमकती लाल बत्ती देखी गई. सैनिकों ने अपनी जगह से लाल बत्ती की ओर गोलीबारी की, जिसके कारण वह वापस लौट गया. हालांकि इस वस्तु के बारे में अब तक कुछ भी नहीं मिला."
इससे पहले दो जुलाई को बीएसएफ ने अरनिया सेक्टर में एक क्वाडकॉप्टर को भी वापस खदेड़ दिया था. 29 जून को, जम्मू के रत्नाचुक-कालूचक सैन्य क्षेत्र में सेना के जवानों द्वारा ड्रोन गतिविधियों पर रोक लगा दिया गया था. 27 जून को, जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर दो बम विस्फोट हुए थे, जिन पर सुरक्षा एजेंसियों को संदेह था कि ड्रोन की मदद से किया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story