भारत
BIG BREAKING: DRI ने जब्त किया 80 लाख का इंसानी बाल, चीन जा रहा था पूरा माल
Shantanu Roy
8 Jan 2025 5:07 PM GMT
![BIG BREAKING: DRI ने जब्त किया 80 लाख का इंसानी बाल, चीन जा रहा था पूरा माल BIG BREAKING: DRI ने जब्त किया 80 लाख का इंसानी बाल, चीन जा रहा था पूरा माल](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/01/08/4294288-untitled-72-copy.webp)
x
बड़ी खबर
Muzaffarpur. मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने मंगलवार की देर रात इंसानी बालों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। टीम ने 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त बाल की कीमत 80 लाख रुपए बताई गई है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि 'उन्होंने तिरूपति से बाल खरीदे थे, जिसे ट्रक पर लोड कर नेपाल के रास्ते चीन ले जाना था।' DRI ने मधुबनी जिले के मधवापुर बॉर्डर के पास संदिग्ध ट्रक देखा तो उसकी तलाशी ली। ट्रक के अंदर 1680 किलो इंसानों के बाल थे। इस मामले में बंगाल के मुर्शिदाबाद के अताउर रहमान, अब्दुल अजीम शेख और बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बिहार के तस्कर की पहचान नहीं हो सकी है। तीनों से मुजफ्फरपुर में पूछताछ की जा रही है।
पहली बार मुजफ्फरपुर DRI ने इंसानी बाल को जब्त किया है। DRI सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर मधवापुर-नेपाल बॉर्डर पर गश्ती शुरू की और फिर ट्रक को आते देख कार्रवाई की। चीन में भारतीय इंसानों के बाल से बनी विग की डिमांड है। इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय तस्कर बाल जुटाकर नेपाल के रास्ते चीन भेजते हैं। DRI के मुताबिक, जब्त बाल तिरूपति से खरीदकर गया था। तिरूपति और अन्य धार्मिक स्थलों पर मुंडन के लिए बड़े पैमाने पर लोग जुटते हैं।
हेयर प्रोडक्ट्स कंपनी नाइल्सन की रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल यह बिजनेस 10% की दर से बढ़ रहा है। 2023 में यह कारोबार करीब 75 हजार करोड़ का था। इंसानी बाल खरीदने में चीन सबसे आगे है। इसके बाद अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप के देशों का नाम आता है। एक अनुमान के मुताबिक, एक किलो बाल में 25 विग बनाए जा सकते हैं। एक किलो बाल की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपए होती है। इस व्यापार में भारत नंबर वन है। अन्य देशों में भारत के बालों की डिमांड भी अधिक है। भारत 90 प्रतिशत तक बालों की आपूर्ति करता है। बालों की कीमत उनकी क्वालिटी पर निर्भर करती हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story