भारत

BIG BREAKING: एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा-53 पाउच हीरे बरामद

SHIDDHANT
14 March 2026 11:08 PM IST
BIG BREAKING: एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा-53 पाउच हीरे बरामद
x
53 पाउच हीरे बरामद
Mumbai मुंबई: विदेशी मुद्रा और हीरे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 3 करोड़ रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा और हीरे जब्त किए हैं। इस मामले में हवाला ऑपरेटर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
डीआरआई अधिकारियों को मिली विशेष खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, चार यात्री अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार होने की तैयारी कर रहे थे, तभी अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोककर उनकी तलाशी ली। जांच के दौरान उनके बैग की गहन जांच की गई, जिसमें हैंडबैग के अंदर बने गुप्त खानों में विदेशी मुद्रा और हीरे छिपाकर रखे गए थे। इन गुप्त जगहों में ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग (जीबीपी) और अमेरिकी डॉलर (यूएसडी) अलग-अलग मूल्यवर्ग में बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1.93 करोड़ रुपए बताई गई है।
इसके अलावा, यात्रियों के सामान से हीरों के 53 छोटे पाउच भी बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 3 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा और हीरे जब्त किए गए। पूछताछ के दौरान, यात्रियों ने न तो इन विदेशी मुद्राओं और हीरों की कस्टम विभाग में घोषणा की थी और न ही इनके निर्यात के लिए कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र प्रस्तुत कर सके।
इसके बाद डीआरआई ने विदेशी मुद्रा और हीरों को जब्त कर लिया। मामले में आगे की जांच के दौरान उस हवाला ऑपरेटर को भी
पकड़
लिया गया जिसने विदेशी मुद्रा की व्यवस्था की थी, साथ ही वह व्यक्ति भी गिरफ्तार किया गया जिसने यह रकम यात्रियों तक पहुंचाई थी।
डीआरआई ने इस मामले में कुल छह लोगों को कस्टम्स एक्ट, 1962 के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है। डीआरआई अधिकारियों ने कहा कि हम हवाला ऑपरेटरों और तस्करों के उस गठजोड़ को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।
Next Story
null