भारत

BIG BREAKING: बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. दिलीप जायसवाल

Shantanu Roy
26 July 2024 12:00 AM IST
BIG BREAKING: बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. दिलीप जायसवाल
x
देखें आदेश...
Bihar. बिहार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. दिलीप जायसवाल, सदस्य, विधान परिषद, को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बिहार बीजेपी में बड़ा उलटफेर हुआ है। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पत्ता साफ करते हुए दिलीप जायसवाल को
कमान
सौंपी है। केंद्रीय नेतृत्व ने एक साल के भीतर ही प्रदेश अध्यक्ष के पद से सम्राट चौधरी को हटाने का फैसला ले लिया। लोकसभा चुनाव के नतीजे और कुशवाहा वोट बैंक में विपक्ष की सेंधमारी सम्राट चौधरी के पद से हटाए जाने का मुख्य कारण माना जा रहा है। बिहार में भूमि सुधार मंत्री के रूप में काम कर रहे दिलीप जायसवाल को बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
बिहार सरकार में भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल मूल रूप से
खगड़िया
जिले के रहने वाले हैं। बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य बने हैं। पूर्णिया-अररिया-किशनगंज क्षेत्र संख्या 23 से एनडीए प्रत्याशी के रूप में तीन बार से चुनाव जीत रहे हैं। लगातार 20 वर्षों तक बिहार प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। बिहार राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जयसवाल सिक्किम भाजपा के राज्य प्रभारी और माता गुजरी विश्वविद्यालय से संबद्धमाता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज किशनगंज के प्रबंध निदेशक भी हैं। उन्होंने 2005 से 2008 तक बिहार राज्य भंडारा निगम के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।
Next Story