भारत
BIG BREAKING: डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता को किया खत्म
Shantanu Roy
28 Jun 2025 12:18 AM IST

x
बड़ी खबर
Washington. वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने शुक्रवार रात एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ऐलान किया कि अमेरिका ने कनाडा के साथ सभी व्यापारिक वार्ताएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। ट्रंप ने इस निर्णय की वजह कनाडा द्वारा अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर लगाए गए डिजिटल सेवा कर (Digital Services Tax) को बताया है, जिसे उन्होंने "हमारे देश पर सीधा और खुला हमला" करार दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता समाप्त कर दी। pic.twitter.com/grxad7p3Ko
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि, “हमें अभी जानकारी मिली है कि कनाडा, जो व्यापार के लिहाज से एक बेहद मुश्किल देश है, ने अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाया है। यह कर यूरोपीय संघ की नीति की नकल है, जिसे अमेरिका पहले ही चुनौती दे रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि कनाडा वर्षों से अमेरिकी डेयरी उत्पादों पर 400% तक टैरिफ लगाता आया है, जिससे अमेरिकी किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। इस नई कर नीति को “घोर अन्यायपूर्ण” बताते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाएं समाप्त कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका आगामी 7 दिनों के भीतर कनाडा को उन टैरिफ्स की जानकारी देगा, जो वह अब अमेरिका के साथ व्यापार करने पर देगा।
Next Story





