भारत
BIG BREAKING: मदसरे को जिला प्रशासन ने किया सील, जानिए क्या है वजह
Shantanu Roy
11 May 2025 9:41 PM IST

x
बड़ी खबर
UP. यूपी। यूपी में अवैध बने मदरसे और मजार पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इसी क्रम में महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सिसवा उर्फ खोरिया बाजार में ग्रामसभा की सार्वजनिक जमीन पर बनी एक मजार को प्रशासनिक टीम ने रविवार को जेसीबी लगवाकर ढहा दिया। वहीं, परसामलिक क्षेत्र में बिना मान्यता चल रहे एक मदरसे को सील कर दिया गया। इसके अलावा छितवनिया में एक मदरसे के अवैध हिस्से को तोड़ने के संचालक को निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश के क्रम में सार्वजनिक जमीन पर हुए निर्माण को चिह्नित कर उसे ढहाया जा रहा है।
इस क्रम में सिसवा उर्फ खोरिया के मजार की प्रशासन ने पैमाइश कराई तो वह ग्रामसभा की जमीन पर निर्मित मिली। रविवार को नौतनवा एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जेसीबी मजार ढहा दी। इसके साथ ही परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसामलिक में बिना मान्यता के चल रहे एक मदरसे को सील कर दिया। वहीं छितवनिया में एक मदरसे के सार्वजनिक भूमि में बने हिस्से को गिराने के लिए मदरसा संचालक को निर्देशित किया गया है। इस मामले में नौतनवा एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि खोरिया बाजार में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से मजार का निर्माण हुआ था। उसे ध्वस्त कराकर जमीन खाली कराई गई है। परसामलिक में बिना मान्यता के चल रहे मदरसे को सील किया गया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





