भारत

BIG BREAKING: CPM नेता सीताराम येचुरी AIIMS में भर्ती

Shantanu Roy
19 Aug 2024 10:42 PM IST
BIG BREAKING: CPM नेता सीताराम येचुरी AIIMS में भर्ती
x
New Delhi. नई दिल्ली। भारतीय मार्क्सवादी पार्टी-कम्युनिस्ट (सीपीएम) के नेता सीताराम येचुरी को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी। उनका इलाज आइसीयू में चल रहा है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सीताराम येचुरी वाम दल का एक प्रसिद्ध चेहरा हैं। वे सीपीएम के महासचिव भी हैं। येचुरी को 2016 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का
पुरस्कार मिला था।


येचुरी एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह 19 अप्रैल 2015 को पार्टी के महासचिव चुने गए थे तब से वह इस पद पर काम कर रहे हैं। सीताराम येचुरी का जन्म चेन्नई में 12 अगस्त 1952 को हुआ था। 1969 में तेलंगाना में हुए आंदोलन के बाद वे दिल्ली आ गए थे। यहां डीयू के सेंट स्टीफन कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए करने के बाद उन्होंने जेएनयू से अर्थशास्त्र में बीए किया और उसके बाद पीएचडी में दाखिला लिया था। यहीं पर 1974 में वे स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया में शामिल हुए और छात्र राजनीति की शुरुआत की। हालांकि, 1977 में इमरजेंसी के दौरान गिरफ्तार होने के बाद वह जेएनयू से पीएचडी पूरी नहीं कर सके।
Next Story