भारत

BIG BREAKING: कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की

Shantanu Roy
12 Sept 2024 12:30 AM IST
BIG BREAKING: कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की
x
बड़ी खबर
Haryana. हरियाणा। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार पंचकूला से चंद्र मोहन, अंबाला सीटी से निर्मल सिंह, मोलना से पूजा चौधरी, जगधारी से अकरम खान और यमुनानगर से रमन त्यागी, पहोवा से मनदीप सिंह छत्ता को टिकट दिया गया है। पिछली बार जब कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी की थी। उसमें मशहूर रेसलर विनेश फोगाट का नाम भी शामिल था। वह प्रदेश की जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।








इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान होडल से उम्मीदवार होंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 6 सितंबर को कांग्रेस ने पहली सूची जारी की थी। इस लिस्ट में 32 उम्मीदवारों के नाम थे। इसके बाद 8 सितंबर को कांग्रेस ने चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की। इस लिस्ट में 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। जिसके बाद आज फिर कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी की। इसमें 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस तरह से प्रदेश में कांग्रेस ने अब तक 81 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Next Story