भारत

BIG BREAKING: CM चंपई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Shantanu Roy
3 July 2024 1:57 PM GMT
BIG BREAKING: CM चंपई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। जेल से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर से हेमंत सोरेन Hemant Soren झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ आज ही शाम लेने जा रहे है। वही चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है। इसकी पूरी स्क्रिप्ट आज सीएम आवास में महागठबंधन की बैठक में लिख ली गई है। बैठक के बाद हेमंत सोरेन सीधा सीएम चंपाई सोरेन के आवास पहुंचे हैं।


यहां से दोनों साथ में राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने इन्हें 7.30 बजे मुलाकात का समय दिया था। यहां सीएम चंपाई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे। इसके बाद हेमंत सोरेन राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस दावे के बाद राजभवन की तरफ से इन्हें शपथ ग्रहण की तारीख दी जाएगी।


इससे पहले रांची में CM हाउस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। सभी विधायकों को CM हाउस में ही रहने को कहा गया है। पूर्व CM हेमंत सोरेन 5 दिन पहले जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के साथ ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है। CM हाउस पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। बैठक में जेएमएम-कांग्रेस और राजद के विधायक और मंत्री शामिल हुए। जेल से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर से हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे पहले चंपाई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा देंगे। इसकी पूरी स्क्रिप्ट आज सीएम आवास में महागठबंधन की बैठक में लिख ली गई है। बैठक के बाद हेमंत सोरेन सीधा सीएम चंपाई सोरेन के आवास पहुंचे हैं। यहां से दोनों साथ में राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने इन्हें 7.30 बजे मुलाकात का समय दिया था।
Next Story