भारत
BIG BREAKING: इस्कॉन मंदिर में दो गुटों में झड़प, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
6 Oct 2024 11:45 PM IST

x
बड़ी खबर
Patna. पटना। पटना के इस्कॉन टेंपल में रविवार की शाम मंदिर प्रबंधन समिति के दो गुटों में मारपीट हो गई. इस घटना में कई लोग चोट लगने से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जाता है कि रविवार को मंदिर प्रबंधन समिति की एक बैठक बुलाई गई थी. इसी दौरान मारपीट हो गई. कहा जा रहा है कि पहले से दो गुटों में विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पटना के इसकॉन मंदिर मे जबरदस्त बवाल!
— Ratnesh Pandey (@artistratnesh) October 6, 2024
लड़की के साथ पकड़े गए मंदिर के मुख्य पुजारी #Iscon #iscontemple #Isconptna pic.twitter.com/EeSXrBuCx1
बताया जाता है कि दो गुटों में एक तरफ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं तो दूसरी ओर उपाध्यक्ष समर्थक हैं. महीनों से दोनों गुटों में विवाद चल रहा था. इसको लेकर दोनों गुटों की आज बैठक थी. उधर मारपीट के दौरान पटना इस्कॉन मंदिर परिसर और मंदिर के बाहर भगदड़ मच गई. एक गुट ने दूसरे गुट को सड़क पर दौड़ाकर पीटा. घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. ऐसी खबर है कि एक पक्ष की ओर से वित्तीय गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. हालांकि इस पर अभी बहुत कुछ खुलकर सामने नहीं आया है।
इस पूरे मामले में लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा, "इस्कॉन मंदिर में जो साधु रहते हैं या जो बाल योगी हैं, या फिर जो मंदिर प्रशासक है जो मंदिर चला रहा है, इनके बीच कुछ प्रशासनिक दृष्टिकोण से या अन्य कई मामले हैं जिस कारण से इनके बीच मतभेद हो गया. लड़ाई-झगड़ा हो गया. कुछ लोग घायल भी हुए हैं. वे लोग कोतवाली थाने आए थे. हम लोगों ने उनका बयान लिया है. कई तरह के आरोप ये लोग लगा रहे हैं. हम लोग जांच कर रहे हैं." डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि साक्ष्य के रूप में जो आएगा उसके आधार पर हम लोग गंभीर रूप से कार्रवाई करेंगे. अभी हम लोग मंदिर जाकर भी देखेंगे. जो लोग घायल हुए हैं उन्हें हम लोगों ने इलाज के लिए भेजा है ताकि मेडिकल हो पाए. बाकी स्थिति सामान्य है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





