भारत

BIG BREAKING: श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Shantanu Roy
15 Oct 2024 1:05 PM GMT
BIG BREAKING: श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
x
डिप्टी सीएम ने फोन पर ली जानकारी
Ayodhya. आयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ में भर्ती करवाया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फोन पर उनका हालचाल लिया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया है। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का स्वास्थ्य खराब हो गया। इसके बाद करीब 80 साल के पुजारी को लखनऊ पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फोन पर उनका हालचाल लिया है।


उन्होंने पीजीआई के डायरेक्टर को बेहतर इलाज का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि पुजारी बीती शाम से ही खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।इसके बाद आज सुबह उनको लखनऊ ले जाया गया है। आचार्य सत्येंद्र दास को कमजोरी और भूख ने लगने की शिकायत है।उनका ब्लड प्रेशर ठीक बताया जा रहा है।उनके शिष्य और सहायक पुजारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि मुख्य पुजारी बातचीत कर रहे हैं।हम सभी को विश्वास है कि वे जल्द ठीक होकर अयोध्या आश्रम पहुंचेंगे। बताते चले कि आचार्य सत्येंद्र दास करीब 3 दशक से रामलला के मुख्य पुजारी के रूप में काम कर रहे हैं।राम मंदिर के भूमिपूजन और शिलान्यास सहित अनेक प्रमुख अवसरों पर उनकी उपस्थित महत्वपूर्ण रही है।कुल मिलाकर रामलला से उनका दशकों पुराना बहुत भी भावनात्मक, गहरा रिश्ता है।
Next Story