भारत

BIG BREAKING: मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबियत, दिल्ली AIIMS रेफर

jantaserishta.com
28 Dec 2020 10:58 AM IST
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबियत, दिल्ली AIIMS रेफर
x
बड़ी खबर.

कोरोना से संक्रमित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी साथ गई हैं। उन्हें जीटीसी हेलीपेड से दिल्ली एम्स के लिए भेजा गया। बता दें कि तबीयत खराब होने पर रविवार देर शाम उन्हें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के फेफड़ों का सीटी स्कैन कराया था जिसमें हल्का इंफेक्शन पाया गया था। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एन एस बिष्ट ने बताया कि उनके स्वास्थ में अभी सुधार है। लेकिन उन्हें दिल्ली एम्स में चिकित्सीय परामर्श की सलाह दी गई है। वहां उनकी कुछ जांचे होनी है। बता दें कि गत 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे। विधानसभा सत्र में भी वह वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी ऑनलाइन ही जुड़ रहे थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story