भारत

BIG BREAKING: रेलवे स्टेशन में मची अफ़रा-तफ़री, 15 लोगों की मौत

Shantanu Roy
15 Feb 2025 11:10 PM IST
BIG BREAKING: रेलवे स्टेशन में मची अफ़रा-तफ़री, 15 लोगों की मौत
x
केंद्रीय रेलवे और रक्षामंत्री ने जताया शोक
New Delhi. नई दिल्ली। शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति में कम से कम 15 लोग घायल हो गए। एएनआई ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के हवाले से बताया, "हमें एक कॉल मिली है जिसमें बताया गया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति में 15 लोग घायल हो गए हैं।"
प्रयागराज महाकुंभ जैसे-जैसे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आस्था की डुबकी लगाने के लिए संगम तट पर पहुंच रही है. इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इसका खंडन किया है. कहा जा रहा है कि दम घुटने की वजह से चार महिला श्रद्धालु बेहोश भी हो गईं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. इस हादसे में कमोबेश 15 लोग घायल हुए हैं और एलजी वीके सक्सेना ने बताया कि कई लोगों की मौत भी हो गई है.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 12-16 तक भारी भीड़ जमा होने की वजह से यहां चार फायर टेंडर्स और एम्बुलेंस को भी तैनात कर दिया गया है. इस बीच भगदड़ के दावों को रेलवे अधिकारियों ने खारिज किया और इसे अफवाह बताया है. हालांकि, रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोगों ने बातचीत में बताया कि एक घंटे तक वे भीड़ में दबे रहे. पीछे से भीड़ आई और वे अपने आपको बचा नहीं सके और काफी देर तक दबे रहे.

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो में स्टेशन पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्थिति प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर हुई, जब महाकुंभ 2025 के लिए भारी भीड़ स्टेशन पर पहुंची थी।

Next Story