भारत

BIG BREAKING: दिल्ली में कैबिनेट की बैठक शुरू, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
20 Feb 2025 7:20 PM IST
BIG BREAKING: दिल्ली में कैबिनेट की बैठक शुरू, देखें VIDEO...
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट बैठक करने के लिए पहुंचीं। जिसके बाद ही दिल्ली में कैबिनेट की पहली बड़ी बैठक शुरू हो गई है।
दिल्ली में भाजपा सरकार के शपथ के 4 घंटे के बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी CM बनाया गया है। उन्हें शिक्षा, परिवहन और PWD की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवेश CM की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। नई सरकार में
रोहिणी
से चौथी बार जीते वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। भाजपा ने मंत्रिमंडल में सभी प्रमुख जाति-समुदायों के प्रतिनिधित्व को बैलेंस करने की कोशिश की है। भाजपा ने सिख, जाट, वैश्य, दलित और पूर्वांचल के नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी है। इसके अलावा पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को मंत्री बनाया है।

पार्टी ने राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने मनजिंदर सिंह सिरसा को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया है।
सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं। BJP ने सिख बाहुल्य क्षेत्र राजौरी गार्डन, हरि नगर और जंगपुरा में जीत हासिल की है।
इसके अलावा पार्टी ने दो पूर्वांचलियों कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को भी मंत्री बनाया है।
भाजपा ने पार्टी के जाट चेहरे प्रवेश वर्मा को भी मंत्री पद दिया है। उन्हें डिप्टी सीएम भी बनाया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने दलित समुदाय से आने वाले रविंदर इंद्राज को भी मंत्री बनाया है।
इसके अलावा भाजपा ने वरिष्ठ नेता और पंजाबी नेता आशीष सूद को भी मंत्री पद दिया है।
Next Story