भारत

BIG BREAKING: यात्रियों से भरी बस पलटी, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
24 July 2024 4:08 PM GMT
BIG BREAKING: यात्रियों से भरी बस पलटी, मचा हड़कंप
x
एक की मौत, कई लोग घायल
Khandva. खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हुए है। हादसा होता देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस Police टीम राहगीरों की मदद से यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रही है।



खंडवा में दोपहर को हुआ एक और भीषण सड़क हादसा

खंडवा में एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इस ट्रैक्टर ट्रॉली में 23 लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को खंडवा और हरदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को तुरंत उपचार के लिए खंडवा और हरदा के जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह हादसा खंडवा जिले के खालवा थाने के रोशनी चौकी क्षेत्र में मोरगड़ी के पास सेमलिया फाटे पर हुआ। करीब दो दर्जन लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से सफर कर रहे थे।

जब रास्ते में ट्रॉली पलट गई। इस हादसे से पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। घायलों में से एक बुजुर्ग की खंडवा लाए जाने के बाद मौत हो गई। यह बताया गया है कि ग्राम सावलखेड़ा के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से गमी के कार्यक्रम में जा रहे थे। संयुक्त कलेक्टर, खंडवा, अरविंद चौहान ने बताया कि इस हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हुई है और बाकी घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। यह घटना खंडवा में एक गंभीर दुर्घटना के रूप में सामने आई है, जिससे स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है।
Next Story