भारत
BIG BREAKING: अयोध्या एक्सप्रेस में मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप
Shantanu Roy
7 March 2025 10:36 PM IST

x
बड़ी खबर
Barabanki. बाराबंकी। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर अयोध्या एक्सप्रेस (14205) में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन के एस-8 कोच के शौचालय में लिखा मिला कि 'इस ट्रेन को लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर बॉम्ब से उड़ा दिया जाएगा'। एक यात्री ने इस लिखावट को देखा और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस और आर्मी पहुंची। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। ट्रेन की जांच शुरू की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों को बोगियों से नीचे उतारा।
उनसे पूछताछ की और उनके सामान की जांच की। बोगियों में सेना, पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने जांच की। चेकिंग में ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। टॉयलेट में लिखे धमकी भरे शब्दों को मिटा दिया गया। वहीं ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। इस ट्रेन को लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बम से उड़ा दिया जाएगा। प्लीज फेक ना समझें। 7 मार्च। मेरे दोस्त मैं मजबूर हूं, इस दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस को बता दो। या 139 पर फोन कर दो। वरना हजारों जान चली जाएंगी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





