भारत

BIG BREAKING: भाजपा CEC की बैठक जारी, मोदी शामिल

Shantanu Roy
16 Oct 2024 3:58 PM GMT
BIG BREAKING: भाजपा CEC की बैठक जारी, मोदी शामिल
x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में भाजपा CEC की बैठक जारी है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और अन्य नेता उपस्थित थे।
चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया। राज्य में 20 नवंबर को सिंगल फेज में सभी 288 सीटों पर वोटिंग होगी। 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित आएगा। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार में शामिल बड़ी पार्टियों में बीजेपी, शिवसेना शिंदे और एनसीपी (अजित) हैं। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक बुधवार शाम करीब 6 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में होनी है।

इस बैठक में पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और दूसरे CEC सदस्य मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं। इनमें BJP को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव से NDA को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में यह आंकड़ा 42 था। यानी आधे से भी कम। 2024 लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमट जाएगी। विपक्षी गठबंधन के एक सर्वे में राज्य की 288 सीटों पर MVA यानी महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिम्पैथी है।
Next Story