भारत

BIG BREAKING: बीच सड़क पर देखते ही देखते आग का गोला दिखने लगा, दिखा ऐसा मंजर

jantaserishta.com
28 Jan 2023 3:29 PM IST
BIG BREAKING: बीच सड़क पर देखते ही देखते आग का गोला दिखने लगा, दिखा ऐसा मंजर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें VIDEO.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक मॉल के बाहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब रोड पर खड़ी बाइक अचानक आग का गोला बन गई. घटना सिगरा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की है. जानकारी के मुताबिक, बाइक मॉल के बाहर खड़ी थी. जैसे ही बाइक ओनर उसे स्टार्ट करने लगा, वैसे ही उसमें आग लग गई.
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बाइक में आग लगी. गनीमत ये रही कि आगजनी की इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. पांडेपुर निवासी शख्स ने बताया कि वह शास्त्री नगर में रोज काम के लिए आते हैं. शनिवार को जैसे ही उन्होंने यहां मॉल के पास खड़ी अपनी बाइक को स्टार्ट किया तो उसमें आग लग गई.
हाल ही में लखीमपुर खीरी से भी मिलता जुलता मामला सामने आया था. यहां बीच सड़क बाइक में आग लग गई. बाइक सवारों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. आग का गोला बनी बाइक के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बाइक में आग किन कारणों के चलते लगे इसकी पुष्टि नहीं हो सकी. गनीमत यह रही कि घटना में बाइक सवार बाल-बाल बच गए.
दरअसल, लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र में संपूर्णानगर रोड पर बाइक से जा रहे दो युवकों की जान बाल-बाल बच गई. बताया गया कि जिस बाइक पर सवार होकर दोनों जा रहे थे उसमें अचानक से धुंआ उठने लगे. बाइक सवार युवक कुछ समझ पाते उसके पहले ही बाइक ने आग पकड़ ली. युवकों का कहना था कि वे संपूर्णानगर जा रहे थे.
बताया गया कि आग में जलने से बचने के लिए दोनों युवक चलती बाइक से कूद गए. आग का गोला बनी बाइक सड़क पर पड़ी-पड़ी जलती रही. बाइक के कारण यातायात बाधित हो गया. मौके पर मौजूद लोग आग में घिरी बाइक के वीडियो बनात रहे. बाद में इन वीडियो को वायरल कर दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story