BIG BREAKING: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली की हाल ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें छुट्टी मिल गई है. अब मामले में नया खुलासा हुआ है. गांगुली की रिपोर्ट कोरोना डेल्टा वैरिएंट पॉजिटिव है. हालांकि, ओमिक्रोन रिपोर्ट नेगेटिव आई है. उन्होंने आइसोलेशन में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
इसके पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. आरटी-पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान को एहतियातन सोमवार रात कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. सभी फैंस दादा के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. प्रशंसक यह जानना चाहते हैं कि सौरव गांगुली की अब कैसी तबीयत है?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





