भारत

BIG BREAKING: बाबा सिद्दीकी के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी

Shantanu Roy
21 April 2025 10:09 PM IST
BIG BREAKING: बाबा सिद्दीकी के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी
x
बड़ी खबर
Mumbai. मुंबई। एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को ईमल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी भरे मेल में लिखा गया है कि जो हाल बाबा सिद्दीकी का किया वही तुम्हारा करेंगे। इस घटना के सामने आते ही पुलिस पुलिस अलर्ट हो गई है। मुंबई की बांद्रा पुलिस तुरंत जीशान सिद्दीकी के घर पहुंच, जांच में जुट गई है। साथ ही जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा का भी खास ख्याल रख रही है। आपको बताते चलें कि जीशान सिद्दीकी के पिता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की पिछले साल हत्या की गई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। उसके बाद से ही बाबा सिद्दीकी परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।





Next Story