भारत

BIG BREAKING: रायबरेली में प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, लौट रही हैं दिल्ली

Rounak Dey
13 Sept 2021 7:49 AM IST
BIG BREAKING: रायबरेली में प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, लौट रही हैं दिल्ली
x

नई दिल्ली: रायबरेली में प्रियंका गांधी के दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं. वो दिल्ली लौट रही हैं. वह आज सुबह 7:30 बजे भुयेमऊ गेस्ट हाउस से सीधा लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं. सुबह लगभग 9 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी. प्रियंका गांधी को आज अमेठी भी जाना था लेकिन वह कल देर शाम ही अमेठी निकल गई थीं.

बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में दो दिन का समय बिताने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची थी. पहले दिन उन्होंने यहां लोगों से मुलाकात की. रायबरेली जिले में बॉर्डर पर प्रवेश करते ही प्रियंका गांधी ने सबसे पहले चूरूवा स्थित हनुमान मंदिर पर अपना मत्था टेका और पूजा-अर्चना की. उन्होंने मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद भी लिया. प्रियंका पहले भी इस मंदिर में कई बार मत्था टेक चुकी हैं.
बता दें कि रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है और यहीं से प्रियंका की मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं. रविवार को रायबरेली पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा. इसी दौरान कुछ कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ भी गए थे.



Next Story