भारत
BIG BREAKING: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाक को घेरा, WHO में आतंकवाद पर सीधी चोट
Shantanu Roy
21 May 2025 7:54 PM IST

x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मंच से भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद और झूठे प्रचार के मुद्दे पर तीखा जवाब दिया. भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान आज भी जेहादी आतंकवाद का केंद्र बना हुआ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पालता है, पाकिस्तान आतंकवाद को जन्म देता है, वह पीड़ित के रूप में दिखावा नहीं कर सकता. अनुपमा सिंह ने कहा कि आतंकी हमलों के प्रायोजक और आयोजक सीधे पाकिस्तान की धरती से काम करते हैं. उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया, क्योंकि वह WHO जैसे वैश्विक मंचों का उपयोग 'झूठ और विक्टिम कार्ड खेलने' के लिए करता है.
भारतीय प्रतिनिधि ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान बार-बार सिंधु जल संधि को लेकर झूठा प्रचार करता रहा है. पाकिस्तान सिंधु जल संधि पर झूठ फैलाता है, जबकि भारत संधि का पूरी तरह पालन कर रहा है. बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इसका बदला लिया, भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, इसमें जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर भी शामिल है.
बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंक के खिलाफ एक नई लकीर खींच दी है और पाकिस्तान का मुखौटा उतारने का प्लान भी मोदी सरकार ने तैयार कर लिया है, जिससे पाकिस्तान का आतंक वाला चेहरा दुनिया के सामने आ जाएगा. सरकार ने तय किया है कि वो पाकिस्तान के आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी दुनिया को बताएगी. इसके लिए भारत की सभी पार्टियों से 51 नेता और 85 राजदूत, 32 अलग-अलग देशों में 7 डेलिगेशन को भेजा जा रहा है. जहां ये डेलिगेशन बताएगा कि कैसे पाकिस्तान आतंकवाद को पालता-पोसता है और ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान के इसी आतंक पर वार किया था. पाकिस्तान में पल रहे आतंक का सच, दुनिया के सामने उजागर करने का जिम्मा मिलने वाले डेलिगेशन में सिर्फ बीजेपी नहीं, बल्कि देश की सभी पार्टियों के नेता शामिल हैं और इन 7 में से 2 डेलिगेशन बुधवार 21 मई को विदेश रवाना हो रहे हैं. पहला डेलिगेशन जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के नेतृत्व में जापान रवाना होगा.
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





