भारत
बिग ब्रेकिंग हादसा: मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, फिर...
jantaserishta.com
24 Oct 2022 8:41 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मचा हड़कंप।
मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदूर में रविवार देर रात एक मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद मुंबई-नागपुर रूट बाधित हो गया और रेलवे को कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक कोयले से भरी ट्रेन बडनेरा और वर्धा रेलवे स्टेशन के बीच टीमताला रेलवे स्टेशन के बाद हादसे का शिकार हुई. हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. रूट पर ट्रेन के डिरेल डिब्बे पड़े होने के कारण कई ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा.
रेलवे के मुताबिक डिरेल डिब्बों का हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. दोनों तरफ से यातायात बंद होने के कारण त्योहार पर अपने घर जा रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





