भारत

BIG BREAKING: चुनाव से पहले AAP पार्टी को लगा बड़ा झटका, 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा

Shantanu Roy
31 Jan 2025 11:29 AM GMT
BIG BREAKING: चुनाव से पहले AAP पार्टी को लगा बड़ा झटका, 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महरौली विधानसभा सीट से पार्टी के मौजूदा विधायक नरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह लगातार तीन बार इस क्षेत्र से विधायक रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है। नरेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में कहा कि इस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ था लेकिन अब यह पार्टी
भ्रष्टाचार
में लिप्त है, इसलिए पार्टी छोड़ना चाहता हूं। बता दें बता दें, कुरान बेअदबी मामले में कोर्ट ने नरेश यादव को दोषी ठहराया है। उधर आम आदमी पार्टी ने इस बार उनका टिकट काटते हुए महेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा था। अपने इस्तीफे में नरेश यादव ने कहा, आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए।


अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा, मैंने आम आदमी पार्टी ईमानदारी की राजनीति के लिए ही ज्वाइन की थी। आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। मैंने महरौली विधान सभा में पिछले 10 सालों से लगातार 100 फीसदी
ईमानदारी
से काम किया है। महरौली के लोग जानते हैं कि मैंने ईमानदारी की राजनीति, अच्छे व्यवहार की राजनीति और काम की राजनीति की है। मैंने महरौली के बहुत से लोगों से चर्चा की, सभी ने यही कहा कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। आपको इस पार्टी को छोड़ देना चाहिए क्योंकि इन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। कहते थे, कि हम ईमानदारी की राजनीति करेंगे लेकिन आज पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा, दिल्ली की जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है क्योंकि इन्होंने भ्रष्टाचारियों को ही पार्टी में शामिल कर लिया है।
Next Story