
x
देखें आदेश...
Bhopal. भोपाल। मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। चार जिलों के कलेक्टर को इधर से उधर किया गया है। इसमें उज्जैन, विदिशा, हरदा और अशोकनगर के कलेक्टर शामिल है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। एमपी में 9 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया गया है। प्रदेश के चार जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है।
अशोकनगर, हरदा, उज्जैन और विदिशा जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। आदित्य सिंह को अशोकनगर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं रौशन कुमार सिंह उज्जैन के कलेक्टर होंगे। सिद्धार्थ जैन को हरदा और अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले की कमान सौंपी है। इसके अलावा संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Tagsमध्य प्रदेशआईएएस तबादलाकलेक्टर ट्रांसफरउज्जैन कलेक्टरविदिशा कलेक्टरहरदा कलेक्टरअशोकनगर कलेक्टरआदित्य सिंहरौशन कुमार सिंहसिद्धार्थ जैनअंशुल गुप्ताबसंत कुर्रेआशीष सिंहसिंहस्थ मेलासामान्य प्रशासन विभागमेला अधिकारीअपर सचिवMadhya PradeshIAS transferCollector TransferUjjain CollectorVidisha CollectorHarda CollectorAshoknagar CollectorAditya SinghRoshan Kumar SinghSiddharth JainAnshul GuptaBasant KurreAshish SinghSimhastha FairGeneral Administration DepartmentFair OfficerAdditional Secretary
Next Story





