भारत
BIG BREAKING: करूर भगदड़ में 31 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
Shantanu Roy
27 Sept 2025 9:47 PM IST

x
बड़ी खबर
Tamil Nadu. तमिलनाडु। तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें 31 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। विजय के भाषण के दौरान भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए।
The unfortunate incident during a political rally in Karur, Tamil Nadu, is deeply saddening. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. Wishing strength to them in this difficult time. Praying for a swift recovery to all those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- करूर में हुए दर्दनाक हादसे से गहरा दुख हुआ है। निर्दोष लोगों की मौत वाकई दिल दहला देने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
#WATCH तमिलनाडु: करूर में TVK (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय के प्रचार अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025
यहां भगदड़ जैसी स्थिति होने की खबर है। कई लोग बेहोश हो गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(सोर्स: TVK/यूट्यूब) pic.twitter.com/un8k62G2F0
तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलनीस्वामी ने करुर में विजय की पार्टी TVK की सभा में हुई भगदड़ पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा – यह खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है कि विजय की सभा में भीड़ के अफरातफरी में 29 से अधिक लोगों की जान चली गई और कई लोग बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती हैं। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और इस दुखद घटना पर खेद प्रकट करता हूं। एक्टर विजय की रैली में जुटी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मची, जिससे हालात बिगड़ गए।
एक्टर विजय ने 2 फरवरी को अपनी पार्टी लॉन्च की थी। इसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितम्बर को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली 'थलपति 69' उनकी आखिरी फिल्म होगी।
थलपति अपने पेरेंट्स समेत 11 लोगों के खिलाफ अपने नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। दरअसल, विजय राजनीति से दूर रहना पसंद करते हैं, हालांकि उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने उनके नाम पर राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया थलपति विजय मक्कल इयक्कम बना ली। इस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भी विजय के पिता ही हैं। जब विजय को पता चला कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है तो उन्होंने पेरेंट्स समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। बता दें कि पार्टी के कार्यालय में विजय का एक विशाल स्टेच्यू भी बनाया गया था।
Tagsतमिलनाडु करुर रैलीटीवीके रैलीटीम विजय कझगमभगदड़भीड़ नियंत्रणकार्यकर्ता बेहोशबच्चों की सुरक्षा20 मौतों की आशंकामुख्यमंत्री एमके स्टालिनविजय भाषणएम्बुलेंसअस्पताललाठीचार्जDMK आलोचनाविधानसभा चुनाव 2026रैली आयोजनपुलिस और प्रशासन कार्रवाईतिरुचिरापल्लीTamil Nadu Karur rallyTVK rallyTeam Vijay Kazhagamstampedecrowd controlworker faintschildren safety20 deaths fearedChief Minister MK Stalinvictory speechambulancehospitallathichargeDMK criticismAssembly elections 2026rally organisedpolice and administration actionTiruchirapalli
Next Story





