भारत

BIG BREAKING: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

Shantanu Roy
21 Jun 2024 12:36 AM IST
BIG BREAKING: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
x
बड़ी खबर
Bhind. भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां लोडिंग पिकअप वाहन और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला उमरी थाना क्षेत्र अकोडा के पास का है। जहां मंछण्ड गॉव से सभी लोग लगन फलदान भिण्ड मे चढा कर
अपने ग्रह गांव वापस जा रहे थे।

तभी अकोडा के पास ट्रैक्टर और लोडिग पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना पुलिस ने डायल 100 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। जहां रास्ते में एक व्यक्ति की और मौत हो गई। शेष सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। मरने वालो की संख्या दो से तीन हो गई। उमरी थाना पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर प्रकरण कायम किया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
Next Story