भारत

BIG BREAKING: एयरपोर्ट पर सांप, छिपकलियों-मकड़ियों से भरे बैग के साथ 3 पैसेंजर्स गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Feb 2025 9:17 PM IST
BIG BREAKING: एयरपोर्ट पर सांप, छिपकलियों-मकड़ियों से भरे बैग के साथ 3 पैसेंजर्स गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कस्टम विभाग ने दुर्लभ प्रजाति के जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन भारतीय नागरिकों के पास से दुर्लभ विदेशी जीव बरामद किए गए हैं। दरअसल, कस्टम विभाग को जानकारी मिली थी। 22 और 23 फरवरी रात बैंकॉक से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI 303 में तीन शख्स दुर्लभ प्रजाति के जीवों को तस्करी कर भारत ला रहे है। इसके बाद कस्टम विभाग ने इस तीनों पैसेंजर्स के बैग की तलाशी ली तो अधिकारियों की आंखें खुली की खुली रह गई। एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की बैग की तलाशी में कस्टम विभाग को सांप, छिपकलियों, मकड़ी और कीड़ों की दुर्लभ और विलुप्त होती प्रजाति के कई डिब्बे मिले। जब्त किए गए जीवों में कई दुर्लभ प्रजाति के जीव भी शामिल हैं।

सांप:-
कॉर्न स्नेक – 5
मिल्क स्नेक – 8
बॉल पाइथन – 9
छिपकलियां:-
बीयर्डेड ड्रैगन – 4
क्रेस्टेड गेको – 7
कैमरून ड्वार्फ गेको – 11
अन्य गेको – 1
अन्य जीव:-
मिलिपीड – 14
मकड़ी – 1
Next Story