भारत
BIG BREAKING: 3 लड़कियों के साथ हुआ गैंगरेप, 18 नाबालिग दरिंदे गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 Feb 2025 9:54 PM IST

x
बड़ी खबर
Jharkhand. झारखंड। झारखंड पुलिस ने खूंटी जिले में तीन लड़कियों से रेप करने के आरोप में 18 नाबालिगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने सोमवार (24 फरवरी) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 12-17 साल की उम्र के आरोपियों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है और पीड़ित लड़कियों की सोमवार को मेडिकल जांच कराई जाएगी. खूंटी के पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात की है, जब पांच लड़कियां रानिया इलाके में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं. परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, पांच लड़कियों में से तीन किशोरियों (उम्र 12 से 16 साल) से लड़कों ने रेप किया. एसपी ने कहा, ''रविवार को रानिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद यह घटना सामने आई.
पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की, जिसने सभी 18 आरोपियों को पकड़ लिया.'' कुमार ने कहा, ‘‘आरोपियों को सोमवार को किशोर गृह भेज दिया गया. लड़कियों की जल्द से जल्द मेडिकल जांच कराई जाएगी.’’ इससे पहले 16 फरवरी को झारखंड के जामताड़ा जिला में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया था. ये घटना जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र में हुई थी. तीसरी क्लास में पढ़ने वाली 10 साल की एक बच्ची का शव भदरबुड़ी जंगल से बरामद किया गया था. परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव के ही एक लड़के ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की है. इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. बच्ची 15 फरवरी से लापता थी, जिसके बाद परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. बाद में जब किसी ने बच्ची का शव जंगल में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया.
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





