भारत
BIG BREAKING: बिजली गिरने की वजह से 13 लोगों की दर्दनाक मौत
Shantanu Roy
9 April 2025 9:38 PM IST

x
बड़ी खबर
Bihar. बिहार। बिहार के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली के कारण हाहाकार मचा हुआ है। राज्य के 4 जिलों में वज्रपात से 13 लोगों की मौत हो गई है। वज्रपात की घटनाओं के कारण लोगों की दिलों में खौफ बैठा हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है। अब तक बिहार के 4 जिलों में आकाशीय बिजली के कारण कुल 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वज्रपात की घटनाओं के कारण बेगूसराय जिले में 05, दरभंगा जिले में 04, मधुबनी जिले में 03 एवं समस्तीपुर जिले में 01 व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। वज्रपात के कारण 13 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। बिहार में वज्रपात से ज्यादा मौतों के कई कारण हैं, जिनमें जलवायु परिवर्तन, मानसून के दौरान नमी और बारिश के पैटर्न में बदलाव और ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के दौरान लोगों का खुले में रहना शामिल है। समय: अधिकांश वज्रपात की घटनाएं दोपहर के समय होती हैं, जब लोग खेत में काम कर रहे होते हैं। कई बार लोगों को वज्रपात से पहले चेतावनी नहीं मिल पाती है, जिससे वे सुरक्षित स्थानों पर नहीं जा पाते हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





