भारत
BIG BREAKING: चमत्कारी इलाज का दावा करने वाले पादरी बजिंदर सिंह का असली चेहरा!
Shantanu Roy
23 March 2025 6:43 PM IST

x
देखें VIDEO...
Jalandhar. जालंधर। चमत्कार के जरिए बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह का महिला को थप्पड़ मारते VIDEO सामने आया है। इस VIDEO में बजिंदर सिंह एक महिला को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बच्चे का साथ बैठी इस महिला के मुंह पर कॉपी भी फेंक कर मारी। यह VIDEO 14 फरवरी का है, घटना बजिंदर सिंह के चंडीगढ़ ऑफिस में हुई। इसमें वह दफ्तर में लोगों से गुस्से में बात कर रहा है। अचानक वह कुर्सी से उठाकर युवक पर बैग फेंकता है और थप्पड़ जड़ देता है। बजिंदर सिंह ने इस वीडियो पर कोई बयान नहीं दिया है। पादरी बजिंदर सिंह कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने और मृत आदमी को जिंदा करने का दावा करते हैं। उनके प्रचार के दौरान बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आ चुकी हैं। इससे पहले उन पर जालंधर में एक महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। एक रेप केस में उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इन्हें येशू-येशू वाले पादरी के नाम से जाना जाता है।
मारपीट का CCTV वीडियो 6.17 मिनट का है। पादरी बजिंदर सिंह अपने ऑफिस में बैठा दिख रहा है। ऑफिस में उसके अलावा सोफे पर 2 महिलाएं, बच्चे और सामने कुर्सियों पर कुछ युवक बैठे हैं। बजिंदर सिंह अचानक सामने बैठे युवक पर फोन फेंककर मारता है। इसके बाद वह युवक पर बैग पटकता है और थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद वह अपनी कुर्सी पर आकर बैठ जाता है। महिला से गुस्से में बात करते हुए वह कॉपी उठाकर उसके मुंह पर मारता है। इसके बाद कुर्सी से उठाकर सामने आ जाता है। महिला को थप्पड़ मारने के बाद वह महिला की गर्दन पकड़ लेता है। दोबारा जब बजिंदर महिला पर हाथ उठाता है तो वहां मौजूद दूसरे लोग उसे पीछे कर देते हैं। बजिंदर सिंह और दूसरे लोगों में बहस होती है। इसके बाद बजिंदर सिंह फिर युवक के पास जाता है और उसे थप्पड़ मार देता है।
बजिंदर सिंह पर महिला से यौन उत्पीड़न का मामला चल रहा है। महिला ने पुलिस से कहा था कि ताजपुर गांव में 'द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम' के पादरी बजिंदर सिंह ने जालंधर में उनके साथ गलत हरकतें कीं। बजिंदर सिंह ने उसका फोन नंबर लेकर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसे चर्च में अकेले केबिन में बैठाना शुरू कर दिया। वहां वह उसके साथ गलत व्यवहार करता था। कपूरथला पुलिस ने मामले में स्पेशल इंवेस्टिेगेशन टीम (SIT) गठित कर दी थी। इस केस की जांच SIT कर रही है। बजिंदर सिंह ने कहा था, 'महिला के आरोप बेबुनियाद हैं। कोई सबूत हो तो दिखाएं। महिला को दौरे आते थे। दुष्ट आत्माओं की दिक्कत थी। वह हमारे यहां इलाज के लिए आई थी। वह तो हमारी बेटी जैसी है और यहां भी वह बेटी की तरह ही रहती थी। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।'
पादरी बजिंदर सिंह बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ धर्म प्रचार करता रहा है। उसके कार्यक्रमों में बॉलीवुड के कई सितारे आते हैं। कई ऐसे वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं, जिनमें वह चमत्कार का दावा करता है। उसका दावा है कि वह मरे हुए बच्चे को भी जिंदा कर सकता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को भी ठीक कर सकता है। पादरी बजिंदर सिंह पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। 2018 में उस पर रेप का मामला दर्ज हुआ था। जीरकपुर की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसने उसका यौन उत्पीड़न किया, उसका वीडियो बनाया और उसे धमकाना शुरू कर दिया। बजिंदर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इंग्लैंड जाते समय उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में वह जेल भी गया था। हालांकि, आरोप लगाने वाली लड़की बाद में अपने बयान से पलट गई थी।
Tagsपादरी बजिंदर सिंहथप्पड़ वीडियोमहिला से बदसलूकीचमत्कारी इलाजविवादजालंधरचंडीगढ़ ऑफिसगुस्सैल व्यवहाररेप केसयेशू-येशू पादरीवायरल वीडियोझूठे दावेPastor Bajinder Singhslap videomisbehavior with womanmiracle curecontroversyJalandharChandigarh officeangry behaviorrape caseJesus-Jesus pastorviral videofalse claims
Next Story





