भारत

बड़ा नाव हादसा: 15 से ज्यादा लोग डूबे, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
23 Oct 2022 11:15 AM IST
बड़ा नाव हादसा: 15 से ज्यादा लोग डूबे, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
पटना: पटना के दीघा से सटे सोनपुर में बालू से लदी नाव डूबने की खबर सामने आ रही है. नाव में तकरीबन 20 लोग सवार थे जिनमें से 11 लोगों को निकाल लिया गया है. पिलर नंबर 10 और 15 के बीच यह हादसा हुआ है. घटना में कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
बताया जा रहा है कि बालू का परिवहन कर रही नाव गंगा नदी पर बने ब्रिज के पिलर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर डूब गई. उस दौरान तकरीबन 20 लोग नाव पर सवार थे. इनमें से 11 को किनारे खड़े लोगों ने रस्सी इत्यादि की मदद से निकाल लिया, जबकि बाकी अभी भी लापता हैं.
इस हादसे की सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचे और डूबे हुए नाव सवारों की उफनती नदी में खोजबीन शुरू की. फिलहाल खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story