भारत

बड़ा नाव हादसा: 12 लोगों के लापता होने की आशंका, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

jantaserishta.com
25 Feb 2022 3:54 PM IST
बड़ा नाव हादसा: 12 लोगों के लापता होने की आशंका, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
x
घटनास्थल पर भारी पुलिसबल को भी तैनात किया गया है.

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा में गुरुवार को एक नाव के पलट जाने के कारण 16 लोग लापता हो गए थे. 16 में से 4 लोग तो तैरकर किसी तरह बाहर आ गए. लेकिन 12 लोग अभी भी लापता हैं. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर नदी में डूबे लोगों की खोजबीन कर रही है.

इसके अलावा घटनास्थल पर भारी पुलिसबल को भी तैनात किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार की शाम करीब पांच बजे जब लोग नाव पर सवार होकर नदी में थे, उस वक्त तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. तेज हवा की वजह से ही नाव बीच नदी में पलट गई.


स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाव पर सवार ज्यादातर लोग धनबाद में मजदूरी कर और अपना काम निपटा कर घर लौट रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ. हालांकि बचाव अभियान के दौरान अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है.
वहीं, कुछ महीने पहले बिहार के गोपालगंज में एक नाव नदी में पलट गई. नाव में 24 लोग सवार थे. सभी लोग नदी पार खेती करने जा रहे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, नाव पलटने के बाद दो महिला समेत तीन लोगों की डूब कर मौत हो गई. ये हादसा उस वक्त हुआ जब नाव पर खड़ी ट्रैक्टर जिसे नजी के पार ले जाया जा रहा था उसे किसी ने स्टार्ट कर दिया. जिसके बाद ट्रैक्टर नाव समेत पलट गई और उसपर सवार सभी 25 लोग भी नदी में डूब गए. यह नाव हादसा बेतिया-गोपालगंज सीमा स्थित भगवानपुर गांव के समीप हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story