भारत

ब्रेकिंग न्यूज़! मुश्किल में उद्धव ठाकरे और संजय राउत, देशद्रोह का केस दर्ज करने के लिए PIL, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
28 Jun 2022 4:42 PM IST
ब्रेकिंग न्यूज़! मुश्किल में उद्धव ठाकरे और संजय राउत, देशद्रोह का केस दर्ज करने के लिए PIL, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच सीएम उद्धव ठाकरे, मंत्री आदित्य ठाकरे और पार्टी नेता संजय राउत के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल हुई है। जनहित याचिका में मांग की गई है कि तीनों नेताओं के खिलाफ अराजकता और सरकारी काम को रोकने के लिए देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए। यह अर्जी सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल की ओर से दाखिल की गई है। उन्होंने अर्जी में मांग की है कि अदालत ठाकरे पिता-पुत्र और संजय राउत की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर रोक लगाए। इसके अलावा एकनाथ शिंदे गुट के मुद्दे पर महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में घूमने पर भी रोक लगाई जाए।

पाटिल ने अपनी अर्जी में कहा है कि बागी विधायक इसलिए गुवाहाटी चले गए हैं क्योंकि उन्हें सुरक्षा का खतरा है। वे अपनी जान को बचाने के लिए वहां चले गए हैं क्योंकि राउत और ठाकरे की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही थीं। हेमंत पाटिल ने अपनी अर्जी में कहा कि शिवसेना में जारी संकट के बीच पार्टी के कार्यकर्ता राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है ताकि लोगों के दिमाग में भय पैदा हो। इसी कोशिश के तहत शिवसैनिक हिंसा कर रहे हैं और कई स्थानों पर दंगे भी कर रहे हैं।
हेमंत पाटिल ने अपनी अर्जी में कहा, 'राज्य के ज्यादातर जिलों में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत के उकसावे पर ही प्रदर्शन हो रहे हैं। यही नहीं असामाजिक तत्वों की ओर से सार्वजनिक प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जबकि पुलिस चुपचाप सब देख रही है। राज्य में हालात ऐसे हैं कि कानून व्यवस्था ही बिगड़ सकती है। यदि ऐसा कुछ भी होता है तो फिर ठाकरे पिता-पुत्र और संजय राउत ही जिम्मेदार होंगे।' पाटिल ने अपनी अर्जी में कहा कि केंद्र सरकार ने बागी विधायकों को वाई प्लस सिक्योरिटी दी है। इससे साफ है कि हालात सही नहीं हैं और कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसे लेकर केंद्र सरकार चिंतित है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story