भारत

कारोबारी को बड़ा झटका, ऑनलाइन गेम के कारण हुआ ये हाल!

jantaserishta.com
3 Aug 2022 8:58 AM IST
कारोबारी को बड़ा झटका, ऑनलाइन गेम के कारण हुआ ये हाल!
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: यमुनापार के गांधी नगर इलाके के एक कारोबारी ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में 29.40 लाख रुपए गंवा दिए। कोविड के दौरान कारोबारी का काम धंधा चौपट हुआ तो उसने 40 लाख में एक मकान बेच दिया था। उसी की मदद से वह घर का खर्चा चला रहा था। लेकिन ऑनलाइन गेम के चक्कर में फंसकर उसने लाखों रुपये गंवा दिए। उसने शुरुआत में दो लाख रुपए गेम में लगाए थे। लेकिन आरोपियों ने उसे और गेम खेलने के लिए लोन देने का झांसा देकर उकसाया और खाते में सेंध लगा दी।

पीड़ित ललित के पास एक कॉल आया और कॉलर ने दोबारा गेम खेलकर हारी हुई रकम जीतने का लालच दिया। कारोबारी भी कॉलर के झांसे में आ गया और रुपये लगा दिए। लेकिन वह हार गया। जब कारोबारी जालसाजों का शिकार हो गया तो उसने परेशान होकर शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story