भारत

खिला कमल, आजम खान के रामपुर में सपा को बड़ा झटका

jantaserishta.com
8 Dec 2022 3:54 PM IST
खिला कमल, आजम खान के रामपुर में सपा को बड़ा झटका
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है. यहां आमज खान के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को 33 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है. बीजेपी ने आकाश सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया था तो वहीं सपा ने आसिम राजा को टिकट दिया था.
8 दिंसबर को हुई वोटों की गिनती के दौरान हर राउंड के बाद तस्वीर बदलने लगी थी. जहां शुरुआत में पिछड़ने के बाद आसिम रजा ने शानदार वापसी की थी तो वहीं धीरे-धीरे बीजेपी कैंडिडेट ने भी शानदार वापसी करते हुए बढ़त बना ली थी.
बता दें कि आजम खान की यह परंपरागत सीट रही है और इसके नतीजे पर हर किसी की नजर थी. आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने पर यहां उपचुनाव हुआ था. ऐसे में आजम की प्रतिष्ठा से इस सीट से जुड़ी थी. लेकिन यहां बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज कर समाजवादी पार्टी के साथ-साथ आजम खान को भी बड़ा झटका दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story