भारत

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, इन्होंने लौटाया टिकट

jantaserishta.com
5 Feb 2022 9:20 AM IST
समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, इन्होंने लौटाया टिकट
x

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दस्यु सम्राट ददुआ के पुत्र वीर सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. वीर सिंह को समाजवादी पार्टी ने चित्रकूट जिले के मानिकपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था. शुक्रवार को वीर सिंह पटेल ने लखनऊ सपा कार्यालय जाकर चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया.

वीर सिंह पटेल ने टेलीफोन पर बताया कि उन्होंने चित्रकूट सदर विधानसभा सीट से आवेदन किया था लेकिन पार्टी ने उन्हें मानिकपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. उनकी तैयारी चित्रकूट विधानसभा सीट को लेकर थी. मानिकपुर विधानसभा सीट में संगठन भी मजबूत नहीं है. वह पार्टी के साथ हैं, पार्टी जिसे भी टिकट देगी, वे उसका पूरा साथ देंगे. लेकिन वह खुद मानिकपुर विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story