भारत

पप्पू यादव को बड़ा झटका, राजद ने किया ये ऐलान

jantaserishta.com
27 March 2024 5:36 PM IST
पप्पू यादव को बड़ा झटका, राजद ने किया ये ऐलान
x
पटना: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के पूर्णिया सीट पर राजद ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है. पार्टी ने इस सीट से बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है. लालू यादव ने उन्हें पार्टी का सिंबल सौंपा. इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से दावा किया जा रहा था और पप्पू यादव ने यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी.
बीमा भारती ने 23 मार्च को जनता दल यूनाइटेड से इस्तीफा दे दिया था. सोशल मीडिया पर उनका इस्तीफा पत्र वायरल होने के कुछ घंटों बाद उसी दिन देर शाम तेजस्वी यादव ने उन्हें राजद में शामिल कराया था.
पूर्व राज्य मंत्री बीमा भारती पूर्णिया जिले के रूपौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. पिछले महीने राज्य विधानसभा में जब नीतीश कुमार सरकार ने विश्वास मत मांगा था, तब वह अपनी गैरमौजूदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story