भारत

नीतीश कुमार को बड़ा झटका, राष्ट्रीय महासचिव ने जदयू से दिया इस्तीफा

jantaserishta.com
19 March 2024 4:29 PM IST
नीतीश कुमार को बड़ा झटका, राष्ट्रीय महासचिव ने जदयू से दिया इस्तीफा
x
पटना: एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड को मगंलवार को एक बड़ा झटका लगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। फातमी केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
उन्होंने इस्तीफा देते हुए लिखा कि मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया स्वीकृति प्रदान की जाए। बिहार की राजनीति में चर्चा है कि अली अशरफ फातमी राजद की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। पहले भी वह राजद में ही थे। माना जा रहा है कि वह मिथिलांचल की मधुबनी सीट से राजद के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story