मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Mehul Choksi Update: 14 हजार करोड़ के बैंक घोटालेबाज़ और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में कोई राहत नहीं मिली है. तीन घंटे लंबी चली सुनवाई के बाद डोमेनिका कोर्ट ने मेहुल की जमानत अर्जी खारिज कर दी. मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के दौरान चोकसी ने डोमेनिका में अवैध घुसपैठ के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 जून को होगी. चोकसी व्हीलचेयर पर बैठकर मजिस्ट्रेट के सामने पहुंचा था. प्रत्यार्पण करने के मामले में आज डोमिनिका की हाई कोर्ट में फिर सुनवाई होगी. कोर्ट मेहुल के भारत प्रत्यर्पण का फैसला सुना सकता है.
A magistrate court in Dominica has rejected the bail application of fugitive diamantaire Mehul Choksi, in connection with his illegal entry into the country.
— ANI (@ANI) June 3, 2021
"Will will move the upper court," says Vijay Aggarwal, Choksi's lawyer
(File photo) pic.twitter.com/Sptoca48cg
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





