भारत

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी को बड़ा झटका, पुलिस ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
6 Aug 2022 3:02 PM IST
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी को बड़ा झटका, पुलिस ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गाजीपुर: यूपी की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस लगातार उन पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने शनिवार को गाजीपुर गोराबाजार में आफ्शां अंसारी की एक बार फिर तीन व्यवसायिक भूमि को कुर्क कर लिया है। इसकी कीमत दो करोड़ 15 लाख रुपये बताई जा रही है। उनकी अन्य संपत्तियों पर भी जल्द कार्रवाई की तैयारी है।

एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मुख्तार की पत्नी आफ्शां अंसारी पर गाजीपुर और मऊ पुलिस ने गैंगस्टर कायम किया गया है। इस मामले में कोर्ट की ओर से एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है। हाजिर न होने के चलते पुलिस मुख्तार की पत्नी की कई संपत्तियों की कुर्की कर चुकी है।
शनिवार को आफ्शां अंसारी के नाम से गाजीपुर शहर के मोहल्ला गोरा बाजार में नगर पालिका नंबर-524 भाग 191 वर्ग मीटर भूमि, गाजीपुर शहर के मोहल्ला रजदेपुर में नगर पालिका नंबर पुराना -63बी नया व नंबर 99ए रकबा 162.27 वर्ग मीटर भूमि और गाजीपुर शहर के ही मोहल्ला कुंदनपुर में नगर पालिका नंबर 186 में रकबा 159 वर्ग मीटर को कुर्क किया गया है। एसपी के अनुसार कुल मिलाकर 2.15 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story