भारत

बिहार में महागठबंधन को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने लिया चौंकाने वाला फैसला

jantaserishta.com
27 Feb 2024 4:53 PM IST
बिहार में महागठबंधन को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने लिया चौंकाने वाला फैसला
x

पटना: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इस बीच बिहार महागठबंधन से बड़ी टूट हुई है। मंगलवार को कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक बागी हो गए। मोहनिया की राजद विधायक संगीता कुमारी, कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ और मुरारी गौतम चलते सत्र के दौरान विधानसभा में सतापक्ष के तरफ बैठ गये। इससे पहले तीनों विधायकों को लेकर सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सदन में लेकर पहुंचे थे। इस बड़े राजनीतिक उथल पुथल के बाद एक बार फिर बिहार की राजनीति तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस और आरजेडी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

महागठबंधन में हुई टूट को लेकर कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जो छह से सात विधायकों की टूट की बात कही जा रही है, इसमें तो क्या होने वाला है? ये आप मीडिया वाले लोग जान सकते हैं। टूट रोकने को लेकर कांग्रेस की कोशिश पर उन्होंने कहा कि यह तो फ्लोर टेस्ट के दिन तक तो सब ठीक ही था, अब आज नहीं है और कल क्या होगा, यह कौन जानता है।
बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार जिस दिन सदन के अंदर विश्वास मत हासिल करने वाली थी, ठीक उसी दिन आरजेडी के दो विधायक (चेतन आनंद और नीलम देवी) ने भी पाला बदल लिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story