भारत

DIG को बड़ा झटका

jantaserishta.com
16 Feb 2026 12:06 PM IST
DIG को बड़ा झटका
x
जानें पूरा मामला.
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को जेल में ही रहना पड़ेगा. भुल्लर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेते पकड़ा था. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रिश्वत के मामले में बंद हरचरण सिंह भुल्लर को जमानत से इनकार कर दिया है. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने डीआईजी भुल्लर की जमानत याचिका खारिज कर दी है.
मोहाली ऑफिस से किया था अरेस्ट
पूर्व डीआईजी को 16 अक्टूबर 2025 को सीबीआई ने मोहाली स्थित कार्यालय से अरेस्ट किया था. पहले सीबीआई ने दलाल कृष्नु शारदा को अरेस्ट किया था, उसके बाद भुल्लर को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान उन पर पांच लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई की गई थी. इसके बाद उनके घर पर दबिश दी गई, जहां से सात करोड़ 50 लाख रुपए, महंगी घड़ियां, शराब और गाड़ियों की चाबियां बरामद हुई थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null